Advertisement
the-bharat-coverage the-bharat-coverage
the-bharat-coverage

सितंबर में 3 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें कब कौन-सा ग्रह किस राशि में करेगा गोचर

September Rashi Parivartan 2024: सितंबर का महीना ग्रहों की स्थिति के लिहाज के खास है। सितंबर में तीन बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जानें कब, कौन-सा ग्रह किस राशि में करेगा गोचर-

सितंबर में 3 बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, जानें कब कौन-सा ग्रह किस राशि में करेगा गोचर

 

September Grah Gochar 2024: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से सितंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला है। सितंबर में सूर्य, बुध व शुक्र राशि परिवर्तन कर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को भी प्रभावित करेंगे। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। सूर्य करीब एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं, बुध किसी भी राशि में करीब 21 दिन रहते हैं और शुक्र 26 दिनों के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं।

 

आज हम आपको बता रहे हैं कि सितंबर में ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध व धन-दौलत के कारक शुक्र कब और किस राशि में प्रवेश करेंगे। जानें द्रिक पंचांग ग्रह गोचर के अनुसार सितंबर में कौन-सा ग्रह कब और किस राशि में प्रवेश करेगा-

 

सूर्य राशि परिवर्तन सितंबर- सूर्य इस समय अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान हैं और 16 सितंबर 2024, सोमवार को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर का प्रभाव मेष से मीन राशि तक पड़ेगा।

 

बुध राशि परिवर्तन सितंबर- ग्रहों के राजकुमार बुध वर्तमान में वक्री बुध कर्क राशि में हैं। 4 सितंबर को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सितंबर में ही बुध का दूसरी बार राशि परिवर्तन होगा। 23 सितंबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का डबल गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। इसके बाद बुध 10 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

 

शुक्र राशि परिवर्तन सितंबर- धन-संपदा के कारक शुक्र इस समय कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। 18 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र तुला राशि में गोचर करने के बाद सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ परिणाम प्रदान करेंगे। इसके बाद फिर 13 अक्टूबर को वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

Add a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *